Pali: स्कूल जा रहे बच्चों की बस बीच पानी में अटकी, गांव वालों की सूझबूझ से बचीं जानें

ADVERTISEMENT

पाली में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने और जलभराव के कारण बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस बीच रास्ते में फंस गई. पानी बस के अंदर घुसने लगा.

Google CTA

राजस्थान के पाली जिले में लगातार हुई तेज बारिश के बाद हालात बिगड़ गए. रायपुर क्षेत्र में अधिक वर्षा होने से एक नदी का पुल बीच से बह गया. कई जगह सड़कें टूट गईं और धंस गईं. वहीं कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी नीचे लटकते नजर आए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई.