कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल होते ही सचिन पायलट का जोश हाई हो चुका है। कल सीडब्ल्युसी की लिस्ट आते ही पायलट का चुनावी एक्शन शुरू हो चुका है। मंगलवार को सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट के आने की खबर से ही टोंक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पायलट समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। पायलट के दौरे की तैयारियों के पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। खुद सचिन पायलट ने भी एक ट्वीट के ज़रिए अपने इस दौरे की जानकारी दी है। पायलट ने अपने दौरे को लेकर एक पोस्टर वाली तस्वीर भी डाली है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी रंधावा-डोटासरा के साथ ही अशोक गहलोत की तस्वीर भी लगाई गई है। Pilot on Tonk tour, put Gehlot’s photo in his poster!