कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा फिर से पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। रंधावा ने जयपुर में कांग्रेस की कार्यशाला के दौरान कह दिया है कि कांग्रेस का अच्छा कौन कर रहा है और कौन बुरा चाहता है, सबपर नजर है और वक्त आने पर सबका हिसाब-किताब होगा। रंधावा ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता है कि कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत बनाएं। रंधावा ने सचिन पायलट के अनशन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रंधावा ने कहा कि करप्शन का मुद्दा उठाना था तो विधानसभा से ज्यादा मुफीद जगह और कोई नहीं हो सकती थी, अगर सचिन पायलट को सवाल ही पूछना था तो वो विधानसभा खड़े होकर सबसे सवाल कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रंधावा के तेपर देख ऐसा लग रहा था मानो आलाकमान ने उन्हें ये कह दिया है कि मौके की नज़ाकत को देखते हुए ही कोई फैसला करें, शायद इसीलिए रंधावा जी अब कांग्रेस की कलह पर काफी फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। Congress state in-charge Sukhjinder Singh Randhawa is again seen in full action. Randhawa has said during the Congress workshop in Jaipur that who is doing good for the Congress and who wants bad, everyone is under watch and when the time comes everyone will be accounted for. Randhawa said that at present his priority is how to strengthen the Congress party. Randhawa has also given his response on Sachin Pilot’s fast. Randhawa said that if the issue of corruption was to be raised, there could not have been a more suitable place than the Vidhan Sabha, if Sachin Pilot had to ask questions, he could have stood up in the Vidhan Sabha and questioned everyone, but he did not do so. Looking at Randhawa’s attitude, it seemed as if the high command had told him to take a decision keeping in view the delicacy of the occasion, perhaps that’s why Randhawa ji is now taking a lot of steps on the discord of the Congress.