Sawai Madhopur में Priyanka, 10 सितंबर को Tonk में बड़ी सभा, गहलोत-पायलट होंगे साथ ?

ADVERTISEMENT
Priyanka in Sawai Madhopur, big meeting in Tonk on 10th September, Gehlot-Pilot will be together?
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजस्थान पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी अपने पूरे परिवार के साथ सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित होटल शेरबाग में ठहरी हैं। फिलहाल प्रियंका का परिवार रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठा रहा है। प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक में एक सभा को संबोधित करने वाली हैं। प्रियंका के आने की खबर से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। खुद सीएम अशोक गहलोत टोंक के निवाईं में पहुंचकर प्रियंका की सभा की तैयारियों का जायज़ा लेंगे। 10 सितंबर को प्रियंका गांधी यहां सभा को संबोधित करेंगी लेकिन उससे पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना को लॉन्च भी करेंगी। इंदिरा रसोई योजना की गांवों में 10 सितंबर से लॉन्चिंग है, अब तक शहरों में आठ रुपए में खाने की योजना चल रही है। गहलोत ने गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से चलाया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा खास तौर पर महिला वोटरों को फोकस करने के लिए हो रहा है। सीएम गहलोत पहले ही 25 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दे रहे हैं। महिलाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी फंड, फ्री राशन समेत कई योजनाएं चल रही हैं। कांग्रेस चुनाव से पहले अपनी योजनाओं के जरिए वोटर्स पर पूरा फोकस कर रही है। इससे पहले कर्नाटक, हिमाचल के चुनावों में भी प्रियंका ने कई सभाएं की थीं। बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी की सभा भी हुई थी, और अब प्रियंका गांधी का टोंक दौरा है। 6 सितंबर को ही भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में मल्किार्जुन खड़गे की सभा भी हुई है। यानि एक ओर बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है तो अब कांग्रेस के बड़े नेता भी बीजेपी को घेरने के लिए एक एक कर राजस्थान का रुख कर रहे हैं। सवाई माधोपुर में प्रियंका के पहुंचने से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा भी मैदान में उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते दिखे। प्रियंका गांधी फिलहाल सवाई माधोपुर में हैं, रविवार को टोंक में एक बड़ी सभा करेंगी, ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका अपने इस दौरे से सचिन पायलट और अशोक गहलोत के एक साथ आने का मैसेज भी दे सकती हैं। बहुत मुम्किन है कि जब प्रियंका मंच पर आएं, तो उनकी एक ओर अशोक गहलोत तो दूसरी ओर सचिन पायलट बैठे नजर आएं।
यह भी देखे...
Priyanka in Sawai Madhopur, big meeting in Tonk on 10th September, Gehlot-Pilot will be together?