kirodi lal meena: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले किरोड़ी मीणा- ये ढकोसला है

ADVERTISEMENT

किरोड़ी मीणा ने कहा कि राहुल गांधी से हमने आमजन की परेशानी के बारे में उन्हें बताया था. तब उन्होंने सुना नहीं. फिर जनता ने उन्हें जवाब दे दिया.

Google CTA

भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा राहुल गांधी का न्याय यात्रा पर खुलकर बोले. किरोड़ी मीणा ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी (भारत जोड़ो यात्रा के दौरान) दौसा में होकर निकले थे. तब हमने आमजन की परेशानी के बारे में उन्हें बताया था. उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी. जनता ने उन्हें इसका जवाब दे दिया है. कांग्रेस ने देशवासियों के साथ 60 साल तक अन्याय किया है, लेकिन अब राहुल गांधी देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी न्याय यात्रा निकलना सिर्फ ढकोसला है. अब जनता उनकी सुनने वाली नहीं है.