Rajasthan: 12 साल बाद जेल से बाहर आए आसाराम, इस काम के लिए मिली 7 दिन की पैरोल

ADVERTISEMENT

Rajasthan: नाबालिग से बलात्कार मामले में मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन तक इलाज के लिए आपातकालीन पैरोल दे दी है.

google news

Rajasthan: नाबालिग से बलात्कार मामले में मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन तक इलाज के लिए आपातकालीन पैरोल दे दी है. आसाराम पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में दिल से संबंधित बीमारी का अपना इलाज करा पाएंगे. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि पैरोल का पूरा खर्चा आसाराम को ही उठाना होगा.