एक बार फिर विवादित बयान दे गए धारीवाल, सचिन पायलट के कमबैक से राजस्थान की सियासत में हलचल!
ADVERTISEMENT
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई. यहां बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोटा उत्तर से विधायक शांति कुमार धारीवाल ने स्पीकर से बात करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया.
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई. यहां बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोटा उत्तर से विधायक शांति कुमार धारीवाल ने स्पीकर से बात करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं उन्होंने बोलते हुए बार-बार गालियों का इस्तेमाल किया. धारीवाल ने स्पीकर के साथ सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया. दरअसल, जब शांति धारीवाल जब बोल रहे थे, तब आसन पर सभापति कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा थे. उन्होंने समय की कमी का हवाला देकर शांति धारीवाल को अपनी बात खत्म करने को कहा था. जिसके जवाब में धारीवाल ने उनसे 5 मिनट और मांगे, लेकिन सभापति ने ये कहते हुए मना तक दिया कि सदन में बोलने वालों की अभी लंबी लिस्ट है.
