Rajasthan: दूसरी पास लड़के को दिल दे बैठी BA पास लड़की, घरवाले ढूंढते रहे, थाने जाकर युवती बोली- 'इनके साथ ही रहूंगी'

ADVERTISEMENT

Rajasthan: इश्क वाला लव कैसा होता है, शायद बताना मुश्किल है, बस महसूस ही किया जा सकता है. चूरू में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें बीए पास एक लड़की को दूसरी क्लास पास एक लड़के से लव हो गया.

Google CTA

Rajasthan: इश्क वाला लव कैसा होता है, शायद बताना मुश्किल है, बस महसूस ही किया जा सकता है. चूरू में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें बीए पास एक लड़की को दूसरी क्लास पास एक लड़के से लव हो गया. लड़का दूसरी क्लास पास था, लेकिन वो कोई बच्चा नहीं बल्कि बालिग लड़का है, नाम है पूनम चंद जाट. सरदारशहर की रहने वाली 21 साल की पूजा को उसी के मोहल्ले में रहने वाले पूनम चंद जाट से इश्क हो गया, दोनों का प्यार बस चोरी-छिपे ही चल रहा था, पिछले चार-पांच साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे. लेकिन पिछले चार जुलाई को पूजा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी उम्मीद शायद उसके घरवालों को जरा भी नहीं होगी.