Rajasthan Politics: विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष का माइक कर दिया बंद? सियासत गरमाई!
ADVERTISEMENT
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का माइक बंद करके उन्हें जनता की आवाज उठाने से रोका गया.
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही स्थगित हो गया. सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बिना राज्यपाल के अभिभाषण के सत्र की शुरुआत की गई. वहीं, कांग्रेस में लोकसभा के बाद अब विधानसभा (Assembly session) में भी माइक बंद करने का आरोप लगा.
