Rajasthan By-Election: राजस्थान में 5 नहीं..इन 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, सीएम भजनलाल के लिए होगी बड़ी चुनौती? 

ADVERTISEMENT

Rajasthan By-Election: राजस्थान में अब 5 की बजाय 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाया जाएगा. लोकसभा चुनाव में 5 विधायकों के सांसद बन जाने के बाद प्रदेश में विधानसभा की 5 सीटें खाली हो गई थी. जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव करवाया जाना है.

Google CTA

Rajasthan By-Election: राजस्थान में अब 5 की बजाय 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाया जाएगा. लोकसभा चुनाव में 5 विधायकों के सांसद बन जाने के बाद प्रदेश में विधानसभा की 5 सीटें खाली हो गई थी. जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव करवाया जाना है, लेकिन अब एक सीट संलूबर पर भी उपचुनाव करवाया जाएगा. बुधवार को संलूबर विधायक अमृतलाल मीणा की मौत के बाद यह सीट रिक्त हो गई. अमृत लाल उदयपुर की सलूंबर सीट से लगातार चुनाव जीतते आए थे. ऐसे में उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई. पांच सीटों के साथ अब उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा, जिस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है.