Rajasthan By Elections: उपचुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, इन 5 नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
ADVERTISEMENT
Rajasthan By Elections: प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी पांचों उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं.
Rajasthan By Elections: प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी पांचों उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. इन सभी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में चुनावी बागडोर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.
उपचुनाव को लेकर अपने ट्रैक रिकॉर्ड को सुधारने के लिए पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी मुख्यालय पर उपचुनाव की तैयारी को लेकर लगातार बैठक की, इसके बाद अब सभी पांचों उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. जिसमे पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को भी शामिल किया गया है. इन सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से उप चुनाव वाले क्षेत्रों में चुनावी बागडोर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.
किन नेताओं का मिली जिम्मेदारी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की ओर जारी निर्देश में मंत्री सुमित गोदारा, अविनाश गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक गोवर्धन वर्मा को झुंझुनूं का प्रभारी नियुक्ति किया है. जबकि खींवसर में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश रावत, विधायक बाबूसिंह राठौड़, भाजपा नेता नारायण पंचारिया और अशोक सैनी को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी दौसा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी दी है. देवली - उनियारा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मंत्री हीरालाल नगर, विधायक जितेंद्र गोठवाल और प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाणा को प्रभारी नियुक्ति किया है, जबकि चौरासी विधानसभा में मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और मिथलेश गौतम को प्रभारी बनाया गया है.
