Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस जीत सकती है ये 4 सीटें, फलोदी सट्टा बाजार का नया अपडेट !

ADVERTISEMENT
Phalodi Satta Bazar: राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस को लेकर जीत के अलग-अलग दावे किए जा रहे है. फलोदी के सट्टा बाजार से भी अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है. छठे चरण के बाद अब फिर से फलोदी के सट्टा बाजार में हलचल बढ़ गई है.
Rajasthan Election: राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस को लेकर जीत के अलग-अलग दावे किए जा रहे है. फलोदी के सट्टा बाजार से भी अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है. छठे चरण के बाद अब फिर से फलोदी के सट्टा बाजार में हलचल बढ़ गई है. देश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी. राजस्थान में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी इसको लेकर हलचल तेज हो गई है. हाल ही सामने आए रुझान के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 19-20 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है. तो कांग्रेस का इस बार खाता खुलता हुआ नजर आ रहा है. आइए देखते हैं.
फलोदी बाजार के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी 4 सीटें हार सकती है, इनमें बाड़मेर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू का नाम शामिल है, तो वहीं दो सीटों पर कड़ी टक्कर बताई जा रही है.नागौर और टोंक में दोनो पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है. फलोदी बाजार के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को कुल 25 सीटों में से 19 से 20 सीट आने की संभावना है. वहीं कांग्रेस व अलायंस को 5 से 6 सीटें आने की संभावना है.
फलोदी बाजार का ताजा रुझान
- बीजेपी: 302 से 305
- कांग्रेस: 62-65
- NDA- 330 से 335
- INDIA - 110 से 115










