भजनलाल सरकार में मंत्री ने गहलोत के साथ-साथ राहुल गांधी को भी लपेटा! ये क्या कह गए राज्यवर्धन सिंह राठौड़?

ADVERTISEMENT

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को हैदराबाद और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है.

google news

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan singh rathore) को हैदराबाद और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है. हैदराबाद पहुंचे राठौड़ ने एएनआई से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) शासित राज्यों की सरकार के साथ पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कामकाज की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब करप्शन है. राजस्थान में 5 साल की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और पेपर लीक हुआ. अब भले ही इंडिया अलायंस में अलग-अलग गुट आ जाए और एक हो जाए, लेकिन एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है.