दिल्ली वालों को डर है क्या कहीं पायलट उड़ ना जाएं ?

ADVERTISEMENT

Rajasthan Political update

Google CTA

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बाद अब संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सचिन पायलट की ओर से किसी नई सियासी पार्टी बनाए जाने की अटकलों को विराम दे दिया है। सचिन पायलट के पार्टी छोड़ने के सवाल पर पर बोले के सी वेणुगोपाल, कहा-ये सब अफवाहें हैं अफवाहों पर ध्यान मत दीजिये हम सब मिलकर राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे। केसी वेणु गोपाल ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि पायलट ऐसा कोई कदम उठाएंगे, ये सब अफवाहें हैं…केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वो लगातार सचिन पायलट के संपर्क में हैं, कांग्रेस पार्टी एक है और सब एक साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे।

Rajasthan Political update