Rajasthan Politics: उपचुनाव से पहले भारतीय आदिवासी पार्टी में खलबली, सांसद राजकुमार रोत ने ऐसा क्या किया?
ADVERTISEMENT
Rajasthan Politics: वागड़ क्षेत्र में अपने पैर जमा चुकी भारत आदिवासी पार्टी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा. एक तरफ राजकुमार रोत हैं, जो हाल ही में विधायक से सांसद बने हैं. तो दूसरी तरफ कांति भाई हैं जिनमें आक्रोश की चिंगारी साफ देखी जा सकती है.
Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में मजबूती से आगे बढ़ रही बीटीपी में संकट के संकेत मिल रहे हैं. वागड़ क्षेत्र में अपने पैर जमा चुकी भारत आदिवासी पार्टी में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा. एक तरफ राजकुमार रोत हैं, जो हाल ही में विधायक से सांसद बने हैं. तो दूसरी तरफ कांति भाई हैं जिनमें आक्रोश की चिंगारी साफ देखी जा सकती है. कांति भाई रोत ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि जो लोग हमारे और विचारधारा के दम पर आगे बढ़ गए वो अब उनके इलाकों में हमारी उपस्थिति नहीं चाहते है, हम चले जाए तो वो मायूस हो जाते हैं. शायद अब उन्हें लगता होगा कि अब जरूरत नहीं है, अब सबकुछ हम ही हैं, बड़ा काम या जरूरत पड़ने पर भी अब हम नहीं जायेंगे देखते हैं आगे से कैसे हैंडल करते हैं.
