Rajasthan Politics: 'बद्दुआ जरूर लगेगी', डोटासरा के सामने सचिन पायलट ने किसके लिए कही ये बात
ADVERTISEMENT
Rajasthan Politics: राजस्थान में सचिन पायलट की दीवानगी लोगों में देखने को मिलती ही है, वहीं पार्टी के युवा नेता भी उन्हें सबसे अधिक पसंद करते हैं. बात चाहे किसी भी कार्यक्रम की हो.
Rajasthan Politics: राजस्थान में सचिन पायलट की दीवानगी लोगों में देखने को मिलती ही है, वहीं पार्टी के युवा नेता भी उन्हें सबसे अधिक पसंद करते हैं. बात चाहे किसी भी कार्यक्रम की हो. जब तक पायलट की एंट्री ना हो जाए तब तक माहौल नहीं जमता. ऐसा ही नजारा बीते दिन एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष के शपथ समारोह में देखने को मिला. जहां पायलट ने इशारों ही इशारों में अशोक गहलोत पर तंज कसा. पायलट अब गहलोत का नाम तो नहीं ले रहे, लेकिन खुलकर कह रहे हैं कि जिसने आपके लिए मेहनत की, आपके साथ खड़ा रहा, दोस्तों कुर्सी और पद मिलने के बाद उसे भूल गए तो उसकी बद्दुआ जरूर लगेगी.
