Sri ganganagar में आंधी-बारिश में कार पर गिरा बिजली का खंभा, Video में कैद हुआ ये पूरा मंजर

ADVERTISEMENT

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक जयपुर (jaipur rain alert), भरतपुर (bharatpur rain alert), कोटा (kota rain alert) और उदयपुर (udaipur rain alert) संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होगी.

Google CTA

राजस्थान (rajasthan weather alert) में मानसून की बारिश ने भीषण गर्मी से निजात दिलाने के साथ ही हर तरफ मौसम (rajasthan monsoon) खुशनुमा कर दिया है. वहीं बारिश में कहीं घर गिरने, कहीं बिजली का खंभा गिरने तो कहीं घरों में पानी घुसने की खबरें भी आ रही हैं. श्री गंगानगर (sri ganganagar news) में तेज आंधी और बारिश के दौरान चलती कार पर एक हाईवोल्टेज बिजली का खंभा गिर गया. कुछ देर तक तो लोगों को लगा कि अनहोनी हो गई, लेकिन जैसे ही कार का दरवाजा खुला तो लोगों की सांस में सांस आई. कार सवार सकुशल बाहर निकल आए.