Rajasthan Weather Update: कुछ दिन से थमा मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 9-10 जुलाई को इन जिलों में बरसेगी आफत!

ADVERTISEMENT

आगामी 9 और 10 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है.

Google CTA

मानसून के सीजन में कही मौसम सुहाना है तो कही आफत आ गई है. देशभर के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश की चेतावनी के बाद चारधाम यात्रा को 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया है. इधर, राजस्थान की बात करें तो कई भागों में भारी बरसात से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है. 9 और 10 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबरदस्त बरसात की गतिविधियों के साथ एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा.