धौलपुर में भारी बारिश ने मचाई तबाही! कई गांवों में हालात बदतर, इधर बर्बाद हो गई खेतों में खड़ी फसलें

ADVERTISEMENT

राजस्थान के कई हिस्सों में बादल ऐसे बरसे कि राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आफत सी आ गई है. कही शहरों में बाजार-रिहायशी इलाके डूब गए हैं तो कही जलभराव की स्थिति ने मुसीबत पैदा कर दी है.

google news

राजस्थान के कई हिस्सों में बादल ऐसे बरसे कि राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आफत सी आ गई है. कही शहरों में बाजार-रिहायशी इलाके डूब गए हैं तो कही जलभराव की स्थिति ने मुसीबत पैदा कर दी है. पूर्वी राजस्थान में भी हाल कुछ ऐसा ही है. इस सप्ताह पूर्वी राजस्थान के लिए भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं, धौलपुर जिले में बारिश के चलते खरीफ की फसल को चौपट हो गई है. लगातार जारी बारिश ने खेत-खलिहान को तालाब में तब्दील कर दिया हैं. खेतों में खड़ी खरीफ की सैकड़ों बीघा फसल बारिश के पानी में डूब चुकी हैं, जो नष्ट होने के कगार पर है. खास तौर पर जिले के सैपऊ और बसेड़ी उपखंड इलाके के कुनकटा, बोरेली, नगला रायजीत, खेमरी, कान्हा का नगला, सहरोली, फूटे का नगला, राजौरा खुर्द, सेमरा, कैथरी, राजा का नगला, ठाकुर दास का नगला सहित दो दर्जन गांवों में हालात बदतर है.