Churu पहुंचे Rajendra Rathore, Dotasara को दी खुली चेतावनी!

ADVERTISEMENT

Rajendra Rathore reached Churu, gave open warning to Govind Singh Dotasara !

Google CTA

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ अब डोटासरा को खुली चुनौती दे रहे हैं, कह रहे हैं कि दम है तो मैदान में आ जाएं, चुनाव में दो दो हाथ आजमा कर देख लें,जनता जनार्दन ही फैसला कर देगी। चूरू के सरदार शहर में जब राठौड़ का हेलीकॉप्टर उतरा तो बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजेन्द्र सिंह राठौड़ सरदारशह के मेगा हाइवे पर स्थित गांव सावर में निजी कृषि मंडी का उद्घाटन करने आए थे, इस दौरान जब राठौड़ मीडिया से मुखातिब हुए तो प्रदेश की गहलोत सरकार को कानून व्यवस्था, बिजली, लाल डायरी और न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी पर भी खुलकर बात की। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ और पीसीसी चीफ की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है। पेपर लीक के मुद्दे पर भी राठौड़ सीधे तौर पर डोटासरा पर आरोप लगाते रहे हैं। राठौड़ ने डोटासरा को नाथी का बाड़ा नाम से फेमस भी कर दिया था, विधानसभा हो या फिर सड़क या फिर कोई सियासी कार्यक्रम, राजेन्द्र सिंह राठौड़ और गोविंद सिंह डोटासरा एक दूसरे पर खुलकर सियासी हमले करते रहते हैं। अब जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, राठौड़ और डोटासरा में सियासी तल्खी बढ़ती हीजा रही है।

Rajendra Rathore reached Churu, gave open warning to Govind Singh Dotasara !