रामेश्वर डूडी की हालत अभी भी चिंताजनक, गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में लाए गए

ADVERTISEMENT

Rameshwar Dudi’s condition still critical, brought to Medanta Hospital in Gurugram

Google CTA

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रामेश्वर डूडी के लिए अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं. हालांकि डॉक्टरों को डूडी की बॉडी से पॉजिटिव रेस्पॉस भी मिला है। डूडी फिलहाल गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रामेश्वर डूडी को ग्रीन कोरिडोर बनाकर SMS अस्पताल से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया. जिसके बाद एयर एंबुलेंस के जरिये मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया. जहां डॉक्टरों की मॉनिटरिंग में उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि डूडी के सभी टेस्ट एक बार फिर से किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि रामेश्वर डूडी की हैल्थ को लेकर राहुल गांधी ने भी फोन पर डॉक्टर से बात कर उनका हाल चाल जाना. साथ ही गहलोत भी लगातार रामेश्वर डूडी की तबियत का अपडेट ले रहे हैं। डूडी की तबियत खराब की जानकारी मिलने के बाद गहलोत उनसे मिलने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार गहलोत डूडी के परिजनों से संपर्क में बने हुए हैं। गौरतलब है कि ब्रेन हेमरेज के चलते डूडी का एसएमएस हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था. जिसके बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.डूडी रविवार सुबह 9 बजे अपने घर पर अचानक बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। जहां से उन्हें एसएमएस हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। 

The condition of former leader of opposition and Congress leader Rameshwar Dudi still remains worrying. It is being told that the next few hours are very important for Rameshwar Dudi. However, doctors have also received positive response from Doody’s body. Doody is currently admitted in Medanta Hospital, Gurugram. Rameshwar Dudi was brought from SMS Hospital to Jaipur Airport through a green corridor. After which he was shifted to Medanta Hospital through air ambulance. Where his treatment is going on under the monitoring of doctors. Doctors say that all the tests of Doody are being done once again.

Let us tell you that regarding the health of Rameshwar Dudi, Rahul Gandhi also talked to the doctor on phone and inquired about his condition. Gehlot is also continuously taking updates on the health of Rameshwar Dudi. After getting information about Dudi’s ill health, Gehlot immediately reached the hospital to meet him. Since then, Gehlot has remained in constant touch with Dudi’s family. It is noteworthy that due to brain hemorrhage, Doody had an operation at SMS Hospital. Even after this, his condition remained critical. Doody suddenly fell unconscious at his home at 9 am on Sunday, after which he was hurriedly brought to Mangalam Hospital in Mansarovar. From where he was shifted to SMS Hospital.