रविंद्र सिंह भाटी बोले- '4 तारीख को चुनावी पंडितों की भविष्यवाणी हो जाएगी फेल', किया ये बड़ा दावा

ADVERTISEMENT

बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल के सामने चुनौती पेश करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) का बयान एक बार फिर चर्चा में है.

Google CTA

राजस्थान के बाड़मेर में भीषण गर्मी के बीच सियासत का पारा भी हाई हो गया है. बाड़मेर-जैसलमेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) का बयान एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने दावा किया है कि जितने भी चुनावी पंडित हैं, उनकी भविष्यवाणी फेल होगी और ऐतिहासिक मार्जिन के साथ वे चुनाव जीतेंगे.