Lok Sabha Election: अजमेर के पोलिंग बूथ पर हुई बड़ी गड़बड़ी, अब 2 मई को फिर से होगा मतदान

ADVERTISEMENT

राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर और दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था. लेकिन आगामी 2 मई को पुर्नमतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं.

Google CTA

राजस्थान में पहले चरण में 12 सीटों पर और दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था. लेकिन आगामी 2 मई को एक बार फिर मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने अजमेर (Ajmer) लोकसभा क्षेत्र में नान्दसी गांव में एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान के लिए निर्देश जारी किए हैं. इस लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. बता दें कि अजमेर सीट पर मुकाबला बीजेपी (BJP) ने वर्तमान सांसद भागीरथ चौधरी और कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के बीच है. कुछ गड़बड़ियों के चलते फिर से मतदान कराने का आदेश किया है.