बीजेपी और संघ के बीच खटास! RSS सदस्य ने बीजेपी को बता दिया अहंकारी, बोले- प्रभु श्रीराम सबके साथ करते हैं न्याय
ADVERTISEMENT
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से खबरें सामने आ रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी में दूरियां बढ़ गई है. संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान के बाद अब RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है.
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से खबरें सामने आ रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी में दूरियां बढ़ गई है. संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान के बाद अब RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है. जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी को अहंकारी बता दिया है. बीतें 13 जून गुरुवार को उन्होंने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं, इस बार के चुनाव को ही देख लीजिए. राम की भक्ति करने वालों में धीरे-धीरे अहंकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया.