लोकसभा चुनाव 2024 में सचिन पायलट लड़ने जा रहे चुनाव? इशारों-इशारों में बता दिया
ADVERTISEMENT
सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी जीताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी. टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा.
लोकसभा चुनाव (Lok sabha election 2024) की सरगर्मी बढ़ गई है. राजस्थान में कांग्रेस (rajasthan congress) और बीजेपी (rajasthan BJP) सियासी समीकरण बनाने में लगे हुए हैं. हाल ही में आए 3 ओपिनियन पोल में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी को जीतते हुए दिखाया गया है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के लिए राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें बड़ी चुनौती बन गई हैं.
