झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके के मनसा माता पहाड़ी में गत दिनों हुए हादसे में 10 जनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन सभी शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाने और मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा द्वारा दी जाने वाली परिवारजनों को आर्थिक मदद देने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट उदयपुरवाटी के राजीवपुरा पहुंचे। उन्होंने सभी मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने पायलट को हादसे की पूरी जानकारी दी। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की और से दी गई सहायता राशि सचिन पायलट के हाथों से मृतक के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रूपए की सहायता दी । Sachin Pilot in Jhunjhunu