Rajasthan: सचिन पायलट ने किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर कसा तंज ! कह दी ये बात
ADVERTISEMENT
सचिन पायलट (sachin pilot) मंगलवार को देवली के भांची गांव पहुंचे. यहां ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए राजस्थान पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि दी.
राजस्थान (rajasthan news) के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) ने किरोड़ी लाल मीणा (kirodi lal meena) के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे पर तंज कसते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है. सचिन पायलट ने कहा कि 6 महीने में ही सरकार के मंत्री इस्तीफा देने लगे हैं. सचिन पायलट ने कहा कि सरकार बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो पुलिस का मनोबल भी टूटेगा.