अभी ‘Biparjoy’ तूफान ठीक से आया भी नहीं और Barmer में आ गई बाढ़!

ADVERTISEMENT

The ‘Biparjoy’ storm has not even arrived properly and there is flood in Barmer!

Google CTA

बिपरजॉय तूफान की एंट्री से पहले ही इस तूफान का असर राजस्थान के बाड़मेर में देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में महज 1 घंटे की बारिश के बाद आप तबाही की तस्वीरें देखिए किस तरीके से बाड़मेर शहर पूरा पानी पानी हो गया। शहर के चौराहों पर जो पुलिस के बेटिकेट्स लगे हुए थे वो भी पानी के बह गए। साथ ही कई दुकानों के बाहर रखा सामान भी बारिश में बह गया। दूसरी तरफ बाड़मेर के कलक्टर बंगले के आगे अत्यधिक जलभराव हो गया। जिससे दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी भर गया। नगर परिषद आयुक्त समेत परिषद की टीम मौके पर पहुंचकर राहत के कार्य शुरू कर रही है।

लगातार हो रही बारिश से बाड़मेर के लोग डरे और सहमे हुए हैं। बाड़मेर के जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित के मुताबिक बिपरजॉय तूफान बाड़मेर में देर रात और कल सुबह तक प्रवेश करेगा। लेकिन उससे पहले ही हजारों की तादात में लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल, बाड़मेर, चौहटन, सेड़वा, बाखासर समेत कच्छ गुजरात से लगते बाड़मेर के गांवों में तूफानी बारिश का दौर जारी है। वहीं सेना, बीएसएफ, एसडीआरएफ समेत प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं।

The ‘Biparjoy’ storm has not even arrived properly and there is flood in Barmer!