किरोड़ीलाल मीणा को लेकर भड़क गई उन्हीं की पार्टी की सांसद! किस बात को लेकर बाबा से खफा हैं जसकौर मीणा?
ADVERTISEMENT
दौसा सांसद जसकोर मीना और कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीना के बीच दुश्मनी बहुत पुरानी है. अब एक बार फिर ये बात खुलकर सामने आ गई है. जब जसकौर मीना को एक खास वजह से आया गुस्सा.
लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियों जुट चुकी हैं. सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर अपनी-अपने पार्टी को जीतने के दावे कर रहे हैं. लेकिन दौसा में अलग ही नजारा देखने को मिला. जहां दौसा सांसद जसकोर मीणा एक फोटो पर भड़क गई. दरअसल, जसकोर मीणा दौसा के लालसोट पहुंची थी. जहां शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह के सम्मान समारोह में शिरकत की. लेकिन वहां मंच पर लगे बैनर में भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की फोटो लगी थी. जिसे देखकर जसकौर मीणा आग बबूला हो उठी.
