3 साल बाद राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट को आखिरकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सदस्य बना दिया गया है। कई वर्षों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट गुटों के बीच तकरार चल रही थी लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने दोनों के बीच सुलह कराने के कई बार प्रयास किये। कई वर्षों से अलग-थलग पड़े सचिन पायलट को आखिरकार कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 5 साल तक सरकार में कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं गया, इसलिए कार्यकर्ता पार्टी से और सरकार से नाराज रहे हैं, लेकिन जब-जब चुनाव आते हैं तब तक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस याद करती है। हालाकि बहुत से लोगों का ये भी कहना थाअगर अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर मेहनत करेंगे तभी कांग्रेस सत्ता में दोबारा आ सकती है । The people of Bharatpur openly said this on Sachin Pilot and Gehlot!