भजनलाल सरकार में कई मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी, काउंटडाउन शुरू! सामने आई बड़ी अपडेट

ADVERTISEMENT

राजस्थान के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश  बाद मदन राठौड़ को प्रदेश की कमान भी सौंप दी गई है. इसी के साथ राजस्थान में नए प्रभारी के तौर पर राधा मोहन दास अग्रवाल की भी नियुक्ति हुई है. सरकार बनने के 8 महीने के भीतर संगठन में 2 बड़े बदलाव के बीच सरकार को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है

Google CTA

राजस्थान के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश बाद मदन राठौड़ को प्रदेश की कमान भी सौंप दी गई है. इसी के साथ राजस्थान में नए प्रभारी के तौर पर राधा मोहन दास अग्रवाल की भी नियुक्ति हुई है. सरकार बनने के 8 महीने के भीतर संगठन में 2 बड़े बदलाव के बीच सरकार को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. कयास है कि जल्द ही भजनलाल सरकार की कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार में बड़े बदलाव की भी आहट सुनी जा रही है. वहीं, कुछ विधायक नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.