Udaipur: घायल छात्र का हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज, इधर फैल गई ऐसी अफवाह कि मस्जिद के नीचे हंगामा करने लोग!

ADVERTISEMENT

राजस्थान के उदयपुर में स्कूली छात्र पर हमले के बाद ,से स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं. शहर के कई इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात है. घायल छात्र का एमबी हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज चल रहा है.

Google CTA

राजस्थान के उदयपुर में स्कूली छात्र पर हमले के बाद ,से स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं. शहर के कई इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात है. घायल छात्र का एमबी हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज चल रहा है. जिसके लिए प्रशासन हर संभव बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करवा रहा है. लेकिन इन सबके बीच एक समस्या यह है कि शहर में अफवाहों का दौर थमता नहीं दिख रहा. भले ही नेटबंदी लागू हो चुकी है, लेकिन फिर भी अफवाह पर नियंत्रण पाना मुश्किल दिख रहा है. रविवार सुबह भी बच्चे की मौत की अफवाह फैल गई और इसके बाद घायल के समाज जनों ने अंजुमन मज्जिद के नीचे हंगामा खड़ा कर दिया.