Udaipur News: स्कूली छात्र देवराज की मौत, उदयपुर में माहौल गरमाया और प्रशासन मुस्तैद!

ADVERTISEMENT

उदयपुर में स्कूली छात्रों के झगड़े में घायल देवराज की मौत हो चुकी है. इस खबर के साथ ही शहर में माहौल गरमा गया है. बीतें हफ्ते 16 अगस्त की घटना के बाद से ही शहर में माहौल तनावपूर्ण है.

Google CTA

उदयपुर में स्कूली छात्रों के झगड़े में घायल देवराज की मौत हो चुकी है. इस खबर के साथ ही शहर में माहौल गरमा गया है. बीतें हफ्ते 16 अगस्त की घटना के बाद से ही शहर में माहौल तनावपूर्ण है. जिसके बाद प्रशासन को नेटबंदी के आदेश भी लागू करने पड़े थे. ऐसे में मौत की खबर ने प्रशासन के लिए एक बार फिर मुसीबत बढ़ गई है. दरअसल, इलाज जारी रहने के दौरान छात्र से जुड़ी कई बार अफवाह फैली थी. जिसके चलते नेटबंदी को आगे बढ़ाया जा रहा था. बीतें दिन भी बच्चे की मौत की अफवाह फैल गई और इसके बाद घायल के समाज जनों ने अंजुमन मज्जिद के नीचे हंगामा खड़ा कर दिया.