Video: NSUI वालों ने राज्यपाल कलराज मिश्रा का विरोध किया तो पुलिस ने बल भर पीटा
ADVERTISEMENT
NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रहितों की 5 सूत्रों मांगो को लेकर कार्यकर्ता राज्यपाल तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
जयपुर (jaipur news) में राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) के राष्ट्रीय संगोष्ठी में पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए जमकर बवाल काटा. जिसके बाद पुलिस ने पहले छात्रों को पीटा फिर छात्रनेता रितु बराला, अमरदीप परिहार और किशोर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया.
