राहुल गांधी की शादी के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्यों करवाई मेंढक-मेंढकी की शादी, जानें अजीब मामला

ADVERTISEMENT

Kota: कोटा में राहुल गांधी की शादी और सद्बुद्धि की कामना को लेकर मेढ़क-मेढ़की का विवाह करवाया गया.

Google CTA

कोटा (Kota News) में अजीब मामला सामने आया है जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की शादी (Rahul Gandhi Marriage) के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी करवा दी. इन्हें राहुल गांधी की शादी की इतनी चिंता हुई कि ये राहुल की शादी के लिए हवन करवा रहे हैं. और हवन भी कोई ऐसा वैसा नहीं, बल्कि पूरे रीति-रिवाज़ और मंत्रोचार के साथ राहुल गांधी की जल्द से जल्द शादी होने के लिए ये यज्ञ किया गया. 

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Congress) की शादी के लिए हो रहे इस हवन की पूजा में किसी जोड़े को भी बैठना था. लेकिन जब कोई इंसान इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक मेंढक और मेंढकी की ही शादी करा दी. इन्हें देखकर लगता है कि राहुल की शादी के लिए इतनी चिंता तो सोनिया गांधी को भी नहीं होगी. 

 

 

संसद में राहुल गांधी के बयान पर मचा है बवाल

बता दें कि संसद में हिन्दू धर्म पर राहुल गांधी ने जिस तरीके से बयान दिया उसके बाद से बीजेपी की तरफ से जमकर विरोध हो रहा है. कोई उन्हें पप्पू बता रहा है तो कोई बच्चा कह रहा है. बीजेपी के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अब तक उनकी शादी नहीं हुई इसलिए उनकी दिमागी हालत खराब हो रही है. अब आलम तो ये हुआ कि कोटा में उनकी शादी के लिए ही हवन कराया जा रहा है. इन लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द राहुल की शादी नहीं होती तो उनका दिमाग यूंही खराब होता चला जाएगा.