CM भजनलाल काफिला रुकवाकर क्यों पहुंच गए गन्ने के जूस वाले ठेले पर? Video वायरल

ADVERTISEMENT

CM BhajanLal Viral Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Google CTA

CM BhajanLal Viral Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा (rajasthan cm bhajanlal sharma) बुधवार को झुंझुनूं पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के पास अचानक अपने काफिले को रुकवाया और गन्ने का जूस पीने के लिए आम आदमी की तरह एक ठेले पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी से अंगूर और केले भी खरीदकर खाए.