राजस्थान चुनाव को लेकर सवाल पर सचिन पायलट ने साधी चुप्पी, कही ये बातें

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को पंजाब पहुंचे. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जब राजस्थान चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल टाल दिया. इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपना नाम कमाया. अपनी कार्यशैली और विनम्रता से अनूठी छाप छोड़ी […]

ADVERTISEMENT

मीटिंग के बाद बाहर आए पायलट, बोले- बन रही स्ट्रेटजी जिससे अल्टरनेट नहीं रिपीट करेंगे सरकार
मीटिंग के बाद बाहर आए पायलट, बोले- बन रही स्ट्रेटजी जिससे अल्टरनेट नहीं रिपीट करेंगे सरकार
Google CTA

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को पंजाब पहुंचे. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जब राजस्थान चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल टाल दिया. इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपना नाम कमाया. अपनी कार्यशैली और विनम्रता से अनूठी छाप छोड़ी है. राजनीतिक और वैचारिक विरोध भी हो, उसके बावजूद भी उन्होंने 70 साल तक अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि परिवार और दल की तरफ श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं.

जब पायलट से राजस्थान की राजनीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल को लेकर जबाव नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मैं यहां बादल को श्रद्धांजलि देने आया हूं. परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे.

बता दें कि पायलट पंजाब के जिला मुक्तसर में ग्राम बादल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे. जहां अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें  श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की.

यह भी पढ़ेंः गहलोत-पायलट को लड़ा रहे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी! बीजेपी प्रवक्ता ने दे दिया बयान