बीजेपी से बर्खास्त MLA ने की CM गहलोत की जमकर तारीफ, सरकार की योजनाओं के लिए कही ये बात

MLA Shobharani Kushwah: बीजेपी से बर्खास्त धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की MLA शोभारानी कुशवाह ने महंगाई राहत शिविर में ग्रामीणों के सामने सीएम गहलोत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने गरीबों को राहत पहुंचाने का जो काम किया है वो किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री और राजनेता ने नहीं किया है. एमएलए शोभारानी […]

ADVERTISEMENT

बीजेपी से बर्खास्त MLA ने की CM गहलोत की जमकर तारीफ, सरकार की योजनाओं के लिए कही ये बात
बीजेपी से बर्खास्त MLA ने की CM गहलोत की जमकर तारीफ, सरकार की योजनाओं के लिए कही ये बात
Google CTA

MLA Shobharani Kushwah: बीजेपी से बर्खास्त धौलपुर विधानसभा क्षेत्र की MLA शोभारानी कुशवाह ने महंगाई राहत शिविर में ग्रामीणों के सामने सीएम गहलोत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने गरीबों को राहत पहुंचाने का जो काम किया है वो किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री और राजनेता ने नहीं किया है.

एमएलए शोभारानी ने कहा कि सीएम गहलोत जैसी योजनाएं ना देखी होंगी और ना ही सुनी होंगी. उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर रह रहे हैं उनको फोन कर बुलाएं और योजनाओं का लाभ दिलवाएं. जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता आंधी-बारिश में भी आपके लिए काम कर रहे हैं.

‘अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुनता है तो विधायक से शिकायत करें’
विधायक कुशवाह ने अधिकारियों के सामने ही कहा चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है और गलत जवाब देकर भगा देता है तो आप इसकी शिकायत विधायक से करें. महंगाई राहत कैंप के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि पहले एक हजार रुपये में सिलेंडर आता था वह रजिस्ट्रेशन के बाद मात्र 500 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा.

बता दें कि जिले के तसीमो कस्बे में महगांई राहत शिविर का आयोजन किया गया था जिसका धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान विधायक कुशवाह ने आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

शोभारानी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान की थी बीजेपी से बगावत
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सिंबल पर दो बार चुनाव जीती विधायक शोभारानी कुशवाह ने जून 2022 में राज्यसभा चुनाव में भाजपा से बगावत की थी. उन्होंने क्रॉस वोट कर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को राज्यसभा चुनाव में अपना मत दिया था. तत्कालीन समय पर भाजपा ने विधायक शोभारानी कुशवाह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था. भाजपा से बर्खास्त होने के बाद वह खुलकर सीएम गहलोत के साथ आ गईं.

हालांकि विधायक शोभारानी कुशवाह कांग्रेस संगठन की बैठकों में अभी तक शामिल नहीं हुई हैं. लेकिन राजाखेड़ा उपखंड के मरैना कस्बे में 7 मई 2023 को आयोजित हुई सीएम अशोक गहलोत की सभा में पहली वार उन्होंने कांग्रेस का मंच साझा किया था और सीएम गहलोत ने खुले मंच से विधायक शोभारानी कुशवाह को बोल्ड लेडी तक बताया था.

यह भी पढ़ें: पायलट के आरोपों पर डोटासरा ने दिया जवाब, बोले- ‘कोई कैसे कह सकता है कि कार्रवाई नहीं होती’