धीरेंद्र शास्त्री के सामने दंडवत नहीं हुए सिंधिया तो सोशल मीडिया पर हुए ट्रॉल

guna news: मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित बागेश्वर धाम के दरबार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते दिनों पहुंचे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभिवादन किया और हाथ जोड़कर प्रणाम किया. लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है. ट्रॉलर उनकी तुलना जयवर्धन सिंह […]

ADVERTISEMENT

Dhirendra Shastri Jyotiraditya Scindia Jaivardhan Singh guna news
Dhirendra Shastri Jyotiraditya Scindia Jaivardhan Singh guna news
Google CTA

guna news: मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित बागेश्वर धाम के दरबार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते दिनों पहुंचे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभिवादन किया और हाथ जोड़कर प्रणाम किया. लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है. ट्रॉलर उनकी तुलना जयवर्धन सिंह और उनके चाचा लक्ष्मण सिंह से कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बता रहे हैं कि जयवर्धन सिंह और लक्ष्मण सिंह धीरेंद्र शास्त्री के सामने दंडवत हो रहे हैं, जबकि सिंधिया सिर्फ प्रणाम करके निकल गए.

अब ट्रोलर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. तस्वीरों के जरिए दिखाया जा रहा है कि किस तरह से सिंधिया द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को सिर्फ प्रणाम किया जा रहा है. वहीं राघोगढ़ में कांग्रेसी विधायक जयवर्द्धन सिंह व उनके चाचा लक्ष्मण सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के सामने जमीन पर बैठकर पैर पखारे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री को लेने जयवर्धन सिंह खुद भोपाल पहुंचे और वहां से उनको लेकर गुना-राघोगढ़ आए. गुना में धीरेंद्र शास्त्री का रोड शो भी जयवर्धन सिंह ने आयोजित कराया. गुना में लगे दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के पास सिंधिया भी अपने समर्थक मंत्री-विधायकों के साथ पहुंचे थे.

हर पार्टी खुद को हिंदु धर्म के अधिक नजदीक दिखाने की कर रहीं कोशिश
इन दिनों मध्यप्रदेश में भी धर्म की राजनीति असर दिखा रही है. बीजेपी हो या कांग्रेस हर पार्टी के नेता चाह रहे हैं कि वे जनता की नजरों में अधिक हिंदूवादी दिखें. यहीं वजह से है बीजेपी के साथ ही कांग्रेस नेता भी पं. धीरेंद्र शास्त्री के यहां दंडवत करने पहुंच रहे हैं. चुनाव से पहले की जा रही यह कवायद हिंदू वोटों को खींचने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सिंधिया ग्वालियर में खाली करा रहे सरस्वती शिशु मंदिर! बचाव में उतरे कांग्रेसी विधायक