Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने जीत लिया मैच, पाकिस्तान को 7 विकेट से दे दी करारी मात

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत ने 127 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. भारतीय कप्तान सूर्य कुमार 47 रन बनाकर नाबाद रहे.

ADVERTISEMENT

Asia cup 2025
तस्वीर: AI
Google CTA

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के तहत रविवार को भारत ने एक बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है. भारत की ये बड़ी जीत है. इस जीत को इस एंगल से भी देखा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव के बीच ये मैच खेला जा रहा है. 

पहलगाम हमले के बाद दुबई में क्रीज पर एक दूसरे के आमने-सामने हुई भारत पाकिस्तान की टीमें. टॉस हुआ पाकिस्तान जीता पर भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. पाकिस्तान जो अपने खेल के अंदाज से इतर बैटिंग का फैसला किया. 

बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाया. पाकिस्तान की तरफ से शाहिबजादा फरहान ने 44 गेंदों पर 40 रन जोड़ा. वहीं शहीन अफरीदी ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए. भारत को 128 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने इस लक्ष्य को महज महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद रहे. 

अभिषेक वर्मा ने 13 गेदों पर 31 रन बनाए. सूर्य कुमार ने 37 बॉल पर 47 रन ठोंक डाले. पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा सैम अयुब ने 3 विकेट लिए.

भारतीय कप्तान का है बर्थ-डे

आज भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव का बर्थ-डे. इस खास मौके पर भारत ने पाकिस्तान से ये मैच झटक लिया है. भारतीय टीम ने अपने कप्तान को जीत का खास गिफ्ट दिया है. 

यह भी पढ़ें: 

IND-PAK: भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगाको किया तगड़ा इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ