एशिया कप के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान का नया ड्रामा, PCB चेयरमैन ने हारिस रऊफ के जुर्माना फीस पर कही ये बात

Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 फाइनल से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर ICC ने मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इसे अपनी जेब से चुकाने की पेशकश की है.

ADVERTISEMENT

Haris Rauf
पाकिस्तानी प्लेयर हारिस रऊफ पर लगा था लगा जुर्माना
google news

Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की खेल से इतर कई और वजहों से हर दिन चर्चाओं हो रही है. हालांकि गिरते-पड़ते पाकिस्तानी टीम फाइनल तक पहुंच चुकी है. अब एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को होगा. ये मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत इस टूर्नामेंट के दोनों ही मैचों में पाकिस्तान को हरा चुका है और फाइनल में खिताब जितना चाहेगा.