Asia Cup Final 2025: भारत-पाक‍िस्तान मैच से पहले दुबई स्टेडियम में सख्ती, फैंस को मानने होंगे ये 10 नियम

Asia Cup Final India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का भारत-पाकिस्तान फाइनल आज दुबई में खेला जाएगा. मैच से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. वहीं, ऑर्गेनाइजरर्स ने स्टेडियम में एंट्री के लिए सख्त नियम लागू किए हैं.

ADVERTISEMENT

India vs Pakistan final
India vs Pakistan final
google news

Asia Cup Final India vs Pakistan: भारत और पाक‍िस्तान के बीच शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अब बस कुछ घंटे बचे हैं. दोनों देशों के बीच ये फाइनल मैच आज रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस बीच भारत और पाक‍ के फाइनल मैच से पहले दुबई इवेंट्स सिक्योरिटी कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने मैच के दौरान सख्त सुरक्षा नियम लागू किए हैं. वहीं, दुबई पुल‍िस भी अलर्ट मोड पर है.