श्रेयस अय्यर बने टी20 के नए बॉस, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है. इस ऐलान में सबसे चौंकाने वाला फैसला कप्तानी को लेकर रहा. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को हटाकर अब श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.