T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान! सूर्या कप्तान, शुभमन गिल बाहर, अक्षर पटेल को बनाया गया उप-कप्तान
T20 World Cup 2026: BCCI ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि अक्षर पटेल उप-कप्तान होंगे. फॉर्म से बाहर चल रहे शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है, वहीं संजू सैमसन टीम में शामिल हैं. सचिव देवजीत सैकिया ने मुंबई में इसका ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

India T20 World Cup 2026 squad announcement live. (Photo: X/BCCI)
Team India Squad for T20 World Cup 2026: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शनिवार को ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. उन्हें कप्तान बनाया गयास है. वहीं, अक्षर पटेल को टीम के उप-कप्तान होंगे. उधर खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम से बाहर किया गया है. टीम में 2 साल बाद इशान किशन की वापसी हुई है उन्हें विकेटकीपर बनाया गया है.