India Win T20 World Cup: भारत ने तीसरी बार जीत T20 वर्ड कप, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद के मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी और तीसरी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है.

ADVERTISEMENT

India wins T20 World Cup 2026
India wins T20 World Cup 2026
google news

India vs New Zealand T20 World Cup Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत की T20 वर्ड कप में तीसरी और लगातार दूसरी जीत है. इसी मैदान पर तीन साल पहले वनडे वर्ड कप में हार का जो जख्म मिला था टीम इंडिया ने उसी मैदान पर विश्व विजेता बनकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.