मुस्तफिजुर के बहाने बांग्लादेश की 'गीदड़भभकी', कोलकाता में टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दिया बड़ा बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने से बांग्लादेश नाराज है. सुरक्षा और अपमान का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है. साथ ही, बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने की तैयारी भी चल रही है.

ADVERTISEMENT

mustafizur rahman
mustafizur rahman
Google CTA

IPL 2026 Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया है. 9.20 करोड़ में खरीदे गए खिलाड़ी को अचानक रिलीज किए जाने से बांग्लादेश नाराज है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कह दिया है कि अगर उनके खिलाड़ी IPL में सुरक्षित नहीं हैं तो वे टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी भारत में नहीं खेलेंगे. उन्होंने ICC से अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है.