RR vs GT: मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अंपायर के फैसले से आगबबूला हुए पराग ने गुस्से में तोड़ दिया बल्ला

मैच में गुजरात टाइटंस ने 218 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही. कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने कमान संभाली. दोनों ने 48 रनों की साहसिक साझेदारी कर टीम को संकट से निकालने की कोशिश की. पराग के बल्ले से रन बरस रहे थे और ऐसा लग रहा था राजस्थान इस मुश्किल लक्ष्य को पार कर जाएगा. तभी एक मोड़ आया, जिसने सब कुछ बदल दिया.

ADVERTISEMENT

रियान पराग ने आउट दिए जाने के बाद भड़क गए.
रियान पराग ने आउट दिए जाने के बाद भड़क गए.
google news

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में उस वक्त सनसनी मच गई. जब राजस्थान के स्टार बल्लेबाज रियान पराग का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को हुए इस मैच में आउट के एक विवादित फैसले से रेयान पराग को इतना भड़का दिया कि उन्होंने न सिर्फ अंपायर से तीखी नोकझोंक की, बल्कि गुस्से में अपना बल्ला भी तोड़ डाला.