Dhawan vs Afridi: पहलगाम अटैक के बाद फॉर्म में लौटे शिखर धवन, आते ही पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी को यूं लपेटा
Dhawan vs Afridi Controversy: पहलगाम हमले पर अफरीदी के बयान से मचा बवाल, शिखर धवन ने ट्विटर पर दिया करारा जवाब, ‘Fantastic Tea’ पोस्ट से भड़के यूजर्स.
ADVERTISEMENT

Shikhar Dhawan and Shahid Afridi controversy
Dhawan vs Afridi Controversy: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम(Pahalgam Terror Attack) में 22 अप्रैल को जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. पहलगाम के सबसे खूबसूरत बैसरन घाटी(Baisran Valley) में आतंकवादियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले के बाद ही भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कड़े फैसले लिए. इस पूरी घटना का सोशल मीडिया(Social Media) पर भी लोगों ने अपने-अपने तरीके से विरोध किया. फिलहाल एक चर्चा ने पूरे सोशल मीडिया को गर्म कर रखा है. ये मामला है भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच जिसमें दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है.