सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने की पूरी कहानी, डेढ़ महीने तक घर में बैठकर सोचते रहे- क्यों हुआ ऐसा?
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप और एशिया कप जीतने के बावजूद टीम से बाहर होने का फैसला उनके लिए हैरान करने वाला था. करीब डेढ़ महीने तक वह सोचते रहे कि आखिर बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी.
ADVERTISEMENT

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी जाने और टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं के फैसले की जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ़ महीने तक वह इसी सवाल का जवाब तलाशते रहे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया.
