IPL 2025: RCB का सपना होगा सच, उठाएगी ट्रॉफी? इस पूर्व क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

IPL 2025 Winner Prediction: आरसीबी ने अपेक्षाकृत नए खिलाड़ी रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी है. वह फॉक डू प्लेसी की जगह लेंगे. उन्हें विराट कोहली की पसंद माना जाता है. बता दें कि 22 मार्च से आईपीएल का शुभारंभ होने जा रहा है और पहला मैच आरसीबी और नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू होते ही चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि कौन बनेगा चैंपियन? इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने अपनी दमदार भविष्यवाणी से सनसनी मचा दी है! उनका दावा है कि विराट कोहली की RCB इस बार ट्रॉफी उठाएगी. ये वही RCB है, जिसने 17 साल में कई बार प्लेऑफ़ खेला, लेकिन कभी फाइनल पार नहीं कर पाई. क्या 2025 में कहानी बदलेगी? बता दें कि रोहन गावस्कर क्रिकबज के साथ बातचीत कर रहे थे.